Motor kya hai और कितने प्रकार की होती हैं |types of motors in hindi

Hello दोस्तों आज हम बात करेंगे electric motor के बारे में की Motor kya hai  और कितने प्रकार की होती हैं, और साथ ही साथ ये भी जानेंगे की motor कैसे काम करती है, पूरी जानकारी के लिए आर्टिक्ल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Motor kya hai और कितने प्रकार की होती हैं


MOTOR kya hai (What is Motor)

Motor एक electro-mechanical machine है जो electrical एनर्जी को mechanical एनर्जी में convert करती है।

motor को भौतिक रूप से समझाने के लिए, प्रसिद्ध "फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम" एक अच्छा तरीका है, जब दो चुम्बकों के एक दूसरे के विपरीत रखे हो तो, यह बल उत्पन्न करता है।

जब विद्युत तार से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो यह चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र चुंबक से चुंबकीय क्षेत्र को आकर्षित या पीछे हटाता है, जिस से विद्युत तार को स्थानांतरित करने के लिए बल उत्पन्न करता है। और रोटर घूमने लगता है। जिसे हम roateting energy या mechenical energy कहते है।

Types of Motor in hindi(motor कितने प्रकार की होती हैं?)

Electrical Motor का कार्य सिद्धांत मुख्य रूप से magnetic और electrical क्षेत्र की परस्पर क्रिया पर निर्भर करता है, electrical motor मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है, AC Motor और DC Motor
एसी motor alternating current से चलती है और DC Motor direct current से चलती है। लेकिन अब Special motor भी आने लगी है जिसके बारे में हम आगे जानेंगे ।

Motor 3 प्रकार की होती है।

  • AC Motor (एसी motor)
  • DC Motor (डीसी motor)
  • Special Motor (स्पेशल motor)

चलिये अब हम इन सभी प्रकार की motor के बारे में समझते है।

एसी motor(AC Motor)

जैसा की हम सब जानते है AC Motor AC (alternating current) से चलती है। 

AC Motor
 

Types of AC Motor (AC motor के प्रकार)

AC motor दो प्रकार की होती है ।

    • सिंक्रोनस motor (synchronous motor)
    • असिंक्रोनस motor (asynchronous motor)

      सिंक्रोनस motor (synchronous motor)

      वह motor है जो electrical energy को mechanical energy मे convert करता है, और synchronous speed से चलता है, सिंक्रोनस motor (synchronous motor) के रूप में जानी जाती है।

      Working Principle of a Synchronous Motor

      जब सिंक्रोनस motor को Supply दी जाती है, तो एक revolving field स्थापित किया जाता है। यह क्षेत्र रोटर को अपने साथ खींचने की कोशिश करता है, लेकिन रोटर inertia के कारण ऐसा नहीं कर सका। इसलिए, कोई starting torque उत्पन्न नहीं होता है। इसलिए सिंक्रोनस motor एक सेल्फ starting motor नहीं है।

      असिंक्रोनस motor (asynchronous motor)

      असिंक्रोनस motor (asynchronous motor) को induction motor भी कहा जाता है ।

      Electromagnetic induction phenomenon का उपयोग करके electrical energy को Mechanical energy में परिवर्तित करती है। asynchronous motor कहलाती है। जिसे induction motor भी कहा जाता है।

      induction motor मुख्य 2 प्रकार होते है।

        • Single phase induction Motor (सिंगल फ़ेस इंडक्शन motor )
        • Three phase induction Motor (थ्री फ़ेस इंडक्शन motor )

          Single phase induction Motor(सिंगल फ़ेस इंडक्शन motor )

          Single Phase induction Motor Single Phase Power Supply पर कार्य करती है। क्यों की छोटे कार्य के लिए अधिकांश रूप से Single Phase induction motor का प्रयोग किया जाता है क्योकि सिंगल फेज motor का Size छोटा होता है।

          थ्री फेज motor के स्टेटर तथा रोटर दोनों में अलग अलग winding की जाती है। जबकि सिंगल फेज motor में केवल स्टेटर में ही winding की जाती है इसमें रोटर पर winding नहीं की जाती है।

          Three phase induction Motor (थ्री फ़ेस इंडक्शन motor )

          Three Phase induction Motor Three Phase Power Supply पर कार्य करती है, ज्यादातर industries में मशीनों को चलाने के लिए Three Phase induction Motor का ही प्रयोग किया जाता है। 

          Three Phase induction Motor 2 type ki hoti hai.

            • Squirrel Cage Induction Motor (स्कूइररेल केज इंडक्शन motor )
            • Slip Ring Induction Motor ( स्लिपरिंग इंडक्शन motor )

              Squirrel Cage Induction Motor (स्कूइररेल केज इंडक्शन motor )

              यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली motor है ज्यादातर industries में squirrel cage induction motor का ही use किया जाता है।

              Slip Ring Induction Motor ( स्लिपरिंग इंडक्शन motor )

              Slip ring induction motor heavy torque के लिए प्रयोग की जाती है।

              इसका उपयोग अधिकतर heavy weight lifting machine में किया जाता है। जैसे elevator, lift, Excavators etc.

              ये motor इन सब में इसलिए प्रयोग की जाती है क्यों की इस motor के रोटर में स्लीपरिंग लगी होती है। जिसकी मदद से हम इस motor की स्पीड बहुत ही आराम control कर सकते है।

              DC Motor(डीसी motor)

              एक डीसी motor Direct current (DC supply ) से चलाई जाती है आज के समय में इंजीनियरिंग से लेकर प्रोध्योगिकी के क्षेत्र में हर जगह DC motor का प्रयोग किया जाता है, electric shaver से लेकर automobile तक - डीसी motor हर जगह प्रयोग की जाती हैं।

              DC Motor
               

              Types of DC Motor(DC motor कितने प्रकार की होती है?)

                • DC shunt Motors (DC शंट motor)
                • DC series Motors (DC सीरीज motor)
                • DC compound motors (DC कंपाउंड motor)
                • DC permanent magnet motors (परमानेन्ट मैगनेट motor)

                  DC Shunt Motor (डीसी शंट motor)

                  DC Shunt Motor सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली motor है। क्योंकि यह motor (constant speed motor है।

                  DC series Motor(डीसी सीरीज motor)

                  DC series Motor Hi starting torque motor है। इसलिए इस motor को हम बिना लोड के स्टार्ट नही कर सकते है।

                  DC compound motors (DC कंपाउंड motor)

                  DC कंपाउंड motor DC Series motor and DC shunt motors से मिलकर बनती है इस motor का उपयोग बहुत कम जगह होता है।

                  DC permanent magnet motors (परमानेन्ट मैगनेट motor)

                  इस motor मे परमानेन्ट मैगनेट का उपयोग करते है। इसके रोटर में winding की जाती है और power supply भी rotor में ही दी जाती है।

                  उपयोग – कंप्यूटर फैन, टॉय कार, ड्रोन

                  अगर आपको blogging में रुचि है तो आप इस article को पढ़ सकते है 

                  Conclusion

                  दोस्तों आज post में हमने motor के बारे में जाना। में आशा करता हूँ, आप लोगों को Motor kya hai और कितने प्रकार की होती हैं |types of motors in hindi के बारे में समझ आ गया होगा। उम्मीद करता हूँ आपको ये पोस्ट जरूर अच्छी लगी होगी। अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ निचे दिए गए social media handle button से ज़रूर share करे। दोस्तों हमारे द्वारा दी गयी जानकारी में हमसे कोई भी कमी हुई हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में Motor kya hai इस पोस्ट के बारे कमेंट में जरूर बताये की आपको ये दी गई जानकारी कैसी लगी धन्यवाद।

                  कोई टिप्पणी नहीं:

                  एक टिप्पणी भेजें

                  Please do not enter any spam link in the comment box.